राजव्यवस्था · सामान्य अध्ययन
उपराष्ट्रपति
योग्यता, चुनाव प्रक्रिया एवं हटाने की प्रक्रिया
उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति के बाद देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है। वह राज्यसभा का पदेन सभापति होता है।
मुख्य अर्हताएं
- भारत का नागरिक होना आवश्यक
- आयु 35 वर्ष या उससे अधिक
- राज्यसभा सदस्य बनने की योग्यता रखता हो
- लाभ के पद पर न हो
- न्यूनतम 20 प्रस्तावक तथा 20 अनुमोदक आवश्यक
संवैधानिक अनुच्छेद
| अनुच्छेद | विषय |
|---|---|
| अनुच्छेद 63 | उपराष्ट्रपति के पद का उल्लेख |
| अनुच्छेद 64 | राज्यसभा का पदेन सभापति |
| अनुच्छेद 65 | राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में कार्यवाहक राष्ट्रपति |
| अनुच्छेद 66 | निर्वाचन संसद के सदस्यों द्वारा |
| अनुच्छेद 67 | कार्यकाल 5 वर्ष |
| अनुच्छेद 71 | चुनाव संबंधी विवादों का निपटारा उच्चतम न्यायालय द्वारा |
चुनाव एवं हटाने की प्रक्रिया
- चुनाव निर्वाचक मंडल द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से एकल संक्रमणीय मत प्रणाली द्वारा होता है
- हटाने का प्रस्ताव राज्यसभा में बहुमत सदस्यों द्वारा पारित होकर लोकसभा की स्वीकृति आवश्यक
- प्रस्ताव पारित करने से 14 दिन पूर्व सूचना देना अनिवार्य
परीक्षा दृष्टिकोण: भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन थे (1952-1962) — यह अत्यंत सामान्य रूप से पूछा जाने वाला तथ्य है।
अभ्यास प्रश्न
1. उपराष्ट्रपति राज्यसभा का क्या होता है?
A. सदस्य B. पदेन सभापति C. सचिव D. उपसभापति
उत्तर: B. पदेन सभापति
2. उपराष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्ष का है?
A. 4 वर्ष B. 5 वर्ष C. 6 वर्ष D. निश्चित नहीं
उत्तर: B. 5 वर्ष
3. भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे?
A. जाकिर हुसैन B. वी.वी. गिरी C. एस. राधाकृष्णन D. जी.एस. पाठक
उत्तर: C. एस. राधाकृष्णन
4. उपराष्ट्रपति पद के लिए न्यूनतम आयु कितनी है?
A. 30 वर्ष B. 35 वर्ष C. 40 वर्ष D. 45 वर्ष
उत्तर: B. 35 वर्ष
5. उपराष्ट्रपति के चुनाव संबंधी विवादों का निपटारा कौन करता है?
A. राष्ट्रपति B. उच्चतम न्यायालय C. संसद D. निर्वाचन आयोग
उत्तर: B. उच्चतम न्यायालय
6. उपराष्ट्रपति को हटाने का प्रस्ताव सबसे पहले किस सदन में लाया जाता है?
A. लोकसभा B. राज्यसभा C. दोनों सदनों में एक साथ D. विधानसभा
उत्तर: B. राज्यसभा
और स्टडी मटेरियल चाहिए?
Study Materials Hub पर वापस जाएं →
No comments:
Post a Comment