🔥 Only 65% of visitors can answer today's quiz.

Prepare Smarter.
Achieve More.

करो तैयारी, पाओ सफलता!

India's trusted platform for SSC exam preparation, mock tests, study material, and results.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

राजव्यवस्था · सामान्य अध्ययन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

गठन, विकास क्रम, संरचना एवं कार्य

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारत की केंद्रीय भर्ती एजेंसी है, जो अखिल भारतीय सेवाओं एवं केंद्रीय सेवाओं के लिए परीक्षाओं का आयोजन करती है। भारत में सिविल सेवा के जनक लॉर्ड कॉर्नवालिस माने जाते हैं।

लोक सेवा आयोग का विकास क्रम

वर्षघटना
1922लंदन एवं इलाहाबाद (प्रयागराज) में एक साथ सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन
1924ली आयोग द्वारा सुझाव
1926लोक सेवा आयोग के रूप में स्थापना
1935भारत शासन अधिनियम के तहत संघीय लोक सेवा आयोग नाम परिवर्तन
1950संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) नाम परिवर्तन

संवैधानिक प्रावधान

  • संविधान के भाग-14 में अनुच्छेद 315-323 के अंतर्गत केंद्रीय भर्ती प्राधिकरण के रूप में संवैधानिक निकाय
  • संरचना: अध्यक्ष सहित सदस्यों की संख्या 9 से 11 तक, राष्ट्रपति के विवेक पर निर्भर
  • कार्यकाल: 6 वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो
  • सदस्य संख्या का आधा भाग भारत या राज्य सरकार के अधीन कम-से-कम 10 वर्षों तक कार्य करने का अनुभव रखता हो

मुख्य तथ्य

  • भारत में सिविल सेवा के जनक: लॉर्ड कॉर्नवालिस
  • ICS में सफलता पाने वाले प्रथम भारतीय: सत्येंद्र नाथ टैगोर (1864)

कार्य एवं शक्तियाँ

  • अखिल भारतीय सेवाओं/केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति हेतु परीक्षाओं का आयोजन
  • सिविल सेवाओं एवं सिविल पदों के लिए भर्ती के तरीकों से संबंधित मामलों पर सलाह एवं रिपोर्ट देकर लोक नियुक्ति को दिशा देना

परीक्षा दृष्टिकोण: UPSC के नाम परिवर्तन का क्रम (1926 → 1935 → 1950) एवं इससे जुड़ी हर तारीख परीक्षा में बार-बार पूछी जाती है।

अभ्यास प्रश्न

1. भारत में सिविल सेवा के जनक किसे माना जाता है?

A. लॉर्ड कैनिंग    B. लॉर्ड कॉर्नवालिस    C. लॉर्ड रिपन    D. लॉर्ड कर्जन

उत्तर: B. लॉर्ड कॉर्नवालिस

2. ICS में सफलता पाने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?

A. सत्येंद्र नाथ टैगोर    B. सुभाष चंद्र बोस    C. राजेंद्र प्रसाद    D. जवाहरलाल नेहरू

उत्तर: A. सत्येंद्र नाथ टैगोर

3. लोक सेवा आयोग की स्थापना किस वर्ष हुई?

A. 1922    B. 1924    C. 1926    D. 1935

उत्तर: C. 1926

4. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) नाम परिवर्तन किस वर्ष हुआ?

A. 1935    B. 1947    C. 1950    D. 1956

उत्तर: C. 1950

5. UPSC से संबंधित संवैधानिक प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है?

A. अनुच्छेद 148-151    B. अनुच्छेद 214-231    C. अनुच्छेद 315-323    D. अनुच्छेद 352-360

उत्तर: C. अनुच्छेद 315-323

6. UPSC सदस्यों की कुल संख्या कितनी हो सकती है?

A. 5 से 7    B. 7 से 9    C. 9 से 11    D. 11 से 13

उत्तर: C. 9 से 11

और स्टडी मटेरियल चाहिए?

Study Materials Hub पर वापस जाएं →

No comments:

Post a Comment