Prepare Smarter.
Achieve More.

करो तैयारी, पाओ सफलता!

Free SSC mock tests, practice PDFs, English vocabulary, and study material for CGL, CHSL, MTS and more.

📝 SSC Mock Tests & Papers
Most Popular
SSC CPO Mock Test — coming soon
SSC GD Constable Mock — coming soon
SSC Stenographer Mock — coming soon

Lok Adalat PIL लोक अदालत एवं जनहित याचिक

राजव्यवस्था · सामान्य अध्ययन

लोक अदालत एवं जनहित याचिका (PIL)

प्रकार, उद्देश्य एवं क्षेत्राधिकार

लोक अदालत एवं जनहित याचिका (PIL) दोनों ही आम नागरिकों को सस्ता, त्वरित एवं सुलभ न्याय प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित हुई व्यवस्थाएं हैं।

लोक अदालत

  • प्रथम लोक अदालत का आयोजन दूनागढ़ (गुजरात) में हुआ था
  • वैधानिक सेवाएं प्राधिकरण अधिनियम, 1987 द्वारा वैधानिक दर्जा प्राप्त
  • लोक अदालत का फैसला सभी पक्षों पर बाध्यकारी होता है और इसके विरुद्ध किसी अदालत में अपील नहीं की जा सकती
  • राष्ट्रीय लोक अदालतें पूरे देश में एक ही दिन आयोजित होती हैं (2015 से प्रति माह)

लोक अदालत के प्रकार

प्रकारविवरण
राष्ट्रीय लोक अदालतेंपूरे देश में एक ही दिन सभी स्तरों पर आयोजन
राज्य अदालतेंनिरंतर, दैनिक, मोबाइल एवं मेगा लोक अदालत
स्थायी लोक अदालतेंसार्वजनिक उपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों के लिए (2012 संशोधन)

जनहित याचिका (Public Interest Litigation)

  • अवधारणा अमेरिका से ली गई (1960)
  • भारत में इसकी शुरुआत का श्रेय न्यायाधीश पी.एन. भगवती एवं वी.आर. कृष्ण अय्यर को दिया जाता है
  • PIL न्यायपालिका, सरकारी विभाग एवं केंद्र/राज्य सरकार के विरुद्ध दायर की जा सकती है, व्यक्तिगत विशेष मामलों के विरुद्ध नहीं
  • उच्च न्यायालय में अनुच्छेद 226 से एवं उच्चतम न्यायालय में अनुच्छेद 32 से दायर की जा सकती है
  • उच्चतम न्यायालय में पत्र या पोस्टकार्ड के माध्यम से भी PIL दायर की जा सकती है

परीक्षा दृष्टिकोण: जनहित याचिका की उत्पत्ति 'न्यायिक सक्रियता' से हुई है — यह जोड़ परीक्षा में अक्सर पूछा जाता है।

अभ्यास प्रश्न

1. प्रथम लोक अदालत का आयोजन कहां हुआ था?

A. दिल्ली    B. दूनागढ़ (गुजरात)    C. मुंबई    D. चेन्नई

उत्तर: B. दूनागढ़ (गुजरात)

2. लोक अदालत को वैधानिक दर्जा किस अधिनियम से प्राप्त है?

A. 1985 का अधिनियम    B. 1987 का अधिनियम    C. 1992 का अधिनियम    D. 2003 का अधिनियम

उत्तर: B. 1987 का अधिनियम

3. जनहित याचिका (PIL) की अवधारणा किस देश से ली गई है?

A. ब्रिटेन    B. अमेरिका    C. आयरलैंड    D. कनाडा

उत्तर: B. अमेरिका

4. भारत में PIL की शुरुआत का श्रेय किन न्यायाधीशों को दिया जाता है?

A. आर. कृष्णा एवं पी.एन. भगवती    B. एच.आर. खन्ना    C. वाई.वी. चंद्रचूड़    D. पी.बी. गजेंद्रगडकर

उत्तर: A. आर. कृष्णा एवं पी.एन. भगवती

5. उच्चतम न्यायालय में PIL किस अनुच्छेद के तहत दायर की जा सकती है?

A. अनुच्छेद 226    B. अनुच्छेद 32    C. अनुच्छेद 21    D. अनुच्छेद 14

उत्तर: B. अनुच्छेद 32

6. क्या लोक अदालत के फैसले के विरुद्ध अपील की जा सकती है?

A. हाँ, उच्च न्यायालय में    B. हाँ, उच्चतम न्यायालय में    C. नहीं, यह बाध्यकारी है    D. केवल विशेष अनुमति से

उत्तर: C. नहीं, यह बाध्यकारी है

और स्टडी मटेरियल चाहिए?

Study Materials Hub पर वापस जाएं →

No comments:

Post a Comment