🔥 Only 65% of visitors can answer today's quiz.

Prepare Smarter.
Achieve More.

करो तैयारी, पाओ सफलता!

India's trusted platform for SSC exam preparation, mock tests, study material, and results.

Political Parties, राजनीतिक दल, वर्गीकरण, मान्यता के मानदंड एवं निर्वाचन प्रणाली

राजव्यवस्था · सामान्य अध्ययन

राजनीतिक दल

वर्गीकरण, मान्यता के मानदंड एवं निर्वाचन प्रणाली

राजनीतिक दल समान दृष्टिकोण रखने वाले व्यक्तियों का स्वैच्छिक सामूहिक समूह होता है, जिसका मुख्य उद्देश्य संवैधानिक तरीकों से राजनीतिक शक्ति प्राप्त करना और सरकार का गठन करना है।

राष्ट्रीय दल की मान्यता हेतु मानदंड (धारा-6)

  • लोकसभा/विधानसभा के आम चुनाव में 4 या अधिक राज्यों में डाले गए वैध वोटों का 6% प्राप्त होना, अथवा
  • एक या अधिक राज्यों में लोकसभा में 4 सीटें जीतना, अथवा
  • लोकसभा की कम से कम 2% सीटें (कम से कम 3 राज्यों से) प्राप्त करना, अथवा
  • 4 राज्यों में राज्य पार्टी का दर्जा प्राप्त होना

प्रमुख राष्ट्रीय दल

दलस्थापनासंस्थापक
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)28 दिसंबर, 1885ए.ओ. ह्यूम
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)1980 (मूल संगठन भारतीय जनसंघ, 1951)ए.बी. वाजपेयी एवं एल.के. आडवाणी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)7 नवंबर, 1964ई.एम.एस. नंबूदरीपाद, ज्योति बसु
बहुजन समाज पार्टी (BSP)14 अप्रैल, 1984कांशीराम
आम आदमी पार्टी (AAP)26 नवंबर, 2012अरविंद केजरीवाल

निर्वाचन प्रणाली

  • बहुदलीय व्यवस्था — फर्स्ट पास्ट द पोस्ट सिस्टम (लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय निकाय)
  • आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली
  • एकल संक्रमणीय प्रणाली (राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यसभा, विधानपरिषद चुनाव में)

परीक्षा दृष्टिकोण: राष्ट्रीय दल के मान्यता मानदंड सबसे अधिक भ्रमित करने वाला भाग है — इन चार शर्तों में से किसी एक का पूरा होना पर्याप्त है, सभी का नहीं।

अभ्यास प्रश्न

1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना किस वर्ष हुई?

A. 1875    B. 1885    C. 1905    D. 1920

उत्तर: B. 1885

2. राष्ट्रीय दल का दर्जा पाने के लिए कम से कम कितने राज्यों में लोकसभा में 2% सीटें आवश्यक हैं?

A. 2 राज्य    B. 3 राज्य    C. 4 राज्य    D. 5 राज्य

उत्तर: B. 3 राज्य

3. आम आदमी पार्टी (AAP) की स्थापना किसने की?

A. कांशीराम    B. अरविंद केजरीवाल    C. पी.ए. संगमा    D. ज्योति बसु

उत्तर: B. अरविंद केजरीवाल

4. बहुजन समाज पार्टी (BSP) की स्थापना किस वर्ष हुई?

A. 1980    B. 1984    C. 1990    D. 2000

उत्तर: B. 1984

5. राष्ट्रपति के चुनाव में किस निर्वाचन प्रणाली का प्रयोग होता है?

A. फर्स्ट पास्ट द पोस्ट    B. आनुपातिक प्रतिनिधित्व    C. एकल संक्रमणीय प्रणाली    D. सीधा मतदान

उत्तर: C. एकल संक्रमणीय प्रणाली

6. भारतीय जनता पार्टी का मूल संगठन क्या था?

A. भारतीय जनसंघ    B. स्वतंत्र पार्टी    C. जनता पार्टी    D. लोक दल

उत्तर: A. भारतीय जनसंघ

और स्टडी मटेरियल चाहिए?

Study Materials Hub पर वापस जाएं →

No comments:

Post a Comment